Ad

देहरादून:- ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में दिखा भाजयुमो का जोश, मुख्यमंत्री धामी व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बढ़ाया राष्ट्रभक्ति का उत्साह……

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को देहरादून में आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा का आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में किया गया।

यात्रा में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ पार्टी नेता, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- बिंदुखत्ता में तेज होगा राजस्व ग्राम आंदोलन, 15 अगस्त से 32 गांवों में पदयात्रा, 20 सितंबर को महारैली......

इस अवसर पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देश के लिए समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की सियासत में बड़ा ट्विस्ट: शुभम अंडोला ने 2027 की दावेदारी से खींचे कदम, देखें सोशल मीडिया के माध्यम से कही बात.....

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’ के संकल्प के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गौरव और देशभक्ति की भावना से मनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- बिंदुखत्ता में तेज होगा राजस्व ग्राम आंदोलन, 15 अगस्त से 32 गांवों में पदयात्रा, 20 सितंबर को महारैली......

‘हर घर तिरंगा यात्रा’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें