Ad

बर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की वादियां…हर्षिल, औली और चकराता में दिखा जन्नत सा नजारा

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ में बर्फबारी और मैदान में बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, आज हर्षिल, औली और चकराता में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में पारंपरिक हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। देर रात से हो रही औली की हसीन वादियां फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। औली में जमकर बर्फबारी हुई तो यहां पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई...देखें वीडियो...

चमोली जिले में गुरुवार देर रात से ही मौसम बदल गया था। तड़के जब लोगों की आंखें खुली तो वादियां सफेद नजर आईं। यमुना घाटी में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी हो रही है। वहीं, हर्षिल की वादियां भी बर्फ से सराबोर नजर आई।

पहाड़ों के राजा चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का पांचवा हिमपात हुआ। गुरुवार देर रात दो बजे से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। आज भी बर्फबारी रुक-रुक कर जा रही है। जमीन पर पांच इंच मोटी बर्फ जम गई है। लोखंडी, लोहारी, कोटि कनासर, मोइला टॉप, जाड़ी आदि स्थानों पर स्थानीय और पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/बिंदुखत्ता:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने हरेला पर्व पर दिया हरियाली का संदेश, बिंदुखत्ता में पौधरोपण कर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में की पूजा-अर्चना
Ad

सम्बंधित खबरें