Ad

नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के दिए आदेश…

नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद नैनीताल में 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को नैनीताल जिले में भारी वर्षा होने की संभावना है। वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार 20 जुलाई 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार इस दिन सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें