Ad

हल्द्वानी:- ‘ऑपरेशन प्रहार’ में SSP मंजूनाथ टी.सी. की पुलिस को बड़ी सफलता, 8 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार…. देखें वीडियो…..

हल्द्वानी/चोरगलिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और चोरगलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अंतर-जनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम 27 जून 2026 को एमवीआर गेट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गलफार गेट की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष) निवासी ग्राम एवं पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर।

बरामदगी

2 देशी तमंचे (12 बोर)

6 जिंदा कारतूस (12 बोर)

6 देशी तमंचे (.315 बोर)

4 जिंदा कारतूस (.315 बोर)

कुल 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, हथियारों के स्रोत तथा इनके सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इन अवैध हथियारों की आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

पुलिस टीम

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

उपनिरीक्षक निधि शर्मा (थाना चोरगलिया)

उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन (प्रभारी एसओजी)

हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह कठायत (एसओजी)

हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह (एसओजी)

कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी)

कांस्टेबल भारत भूषण (थाना चोरगलिया)

कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह (थाना चोरगलिया)

इस सराहनीय कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पूरी पुलिस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें