Ad

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पैनी नजर से नहीं बच पाया ‘फर्जी I.B. अफसर’, नीली बत्ती और फर्जी कार्ड के साथ दबोचा….

हल्द्वानी। शहर में सरकारी अफसर बनकर रौब झाड़ने निकले एक युवक का नैनीताल पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। तिकोनिया चौराहे पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने नीली बत्ती लगी हुंडई कार, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और फर्जी I.B. आईडी कार्ड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। कार की तलाशी में पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुद को I.B. अधिकारी बताने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दस्तावेजों को फर्जी होना स्वीकार किया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत 12 सितंबर को हल्द्वानी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम तिकोनिया चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान काठगोदाम की ओर से हुंडई कार संख्या UP25CS 9327 आती दिखाई दी। कार पर नीली बत्ती के साथ ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हनुमान अंश’ की Youngest Producer अनूप्रिया नागर ने कैची धाम पहुचकर लिया बाबा का आशीर्वाद, SSP मंजूनाथ टीसी से मुलाकात, कैंची धाम में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और ‘मित्र पुलिस’ व्यवहार की जमकर तारीफ.....

पुलिस ने कार को रोककर चालक से पूछताछ की तो उसने खुद को I.B. Officer बताते हुए आईडी कार्ड दिखाया। चालक ने अपना नाम मो. मोहासिब खान (24) पुत्र मो. अयूब खान, निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। हालांकि जब पुलिस ने उसकी नियुक्ति और पद से संबंधित जानकारी मांगी तो वह सकपका गया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम, गोविंद सिंह मेहता फिर निर्विरोध, पूर्व चेयरमैन हारे

मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से फर्जी I.B. आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित फर्जी दस्तावेज, पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन और सरकारी बोर्ड बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह रौब दिखाने के लिए एयरगन साथ रखता था।

जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि युवक फर्जी पहचान और दस्तावेजों के सहारे खुद को I.B. अधिकारी/जवान प्रदर्शित कर रहा था। पुलिस ने मामले में थाना हल्द्वानी में FIR संख्या 315/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हनुमान अंश’ की Youngest Producer अनूप्रिया नागर ने कैची धाम पहुचकर लिया बाबा का आशीर्वाद, SSP मंजूनाथ टीसी से मुलाकात, कैंची धाम में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और ‘मित्र पुलिस’ व्यवहार की जमकर तारीफ.....

आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

SSP के निर्देश पर सघन चेकिंग बनी फर्जी अफसर के लिए मुसीबत

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव, कांस्टेबल मो. अजहर और कांस्टेबल सुनील टम्टा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि फर्जी पहचान बनाकर सरकारी पद का दुरुपयोग करने अथवा पुलिस/सरकारी अधिकारी बनकर रौब दिखाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें