Ad

लालकुआँ:- शादी के एक साल के भीतर नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हल्द्वानी से पहुँचे परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

लालकुआं। नगर की पॉश कॉलोनी अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1 में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मोहिन खान की 20 वर्षीय पत्नी अंजुम का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

बताया जा रहा है कि अंजुम का विवाह पिछले वर्ष मई माह में हुआ था। विवाह को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग, जो हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र के निवासी हैं, मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें