लालकुआं-हल्दूचौड़ में जंतर-मंतर लाठीचार्ज की गूंज, कांग्रेस का हल्लाबोल; धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला..

ADVERTISEMENTS Ad

हल्दूचौड़। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में मंगलवार को हल्दूचौड़ और लालकुआं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब देने के बजाय सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के साथ इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने जंतर-मंतर की घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है तथा उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, प्रमोद कलोनी, सभासद भुवन पांडेय, सभासद योगेश उपाध्याय, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, पूर्व सभासद हेमंत पांडेय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु कबड़वाल, नरेश चौधरी, गिरधर बम, पूर्व ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला, छात्र नेता राजा धामी, नवीन बिष्ट ‘नब्बू’, खजान आर्या, प्रतीक जोशी, दीपक रौतेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें