Ad

नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

नैनीताल एवं रामनगर क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस और एक वांटेड बदमाश के बीच जंगल में जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक दबिश के दौरान जंगल में छिपे बदमाश चंदन सागर ने घेराबंदी किए जाने पर पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी।

पुलिस के अनुसार चंदन सागर के खिलाफ 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने वाले इस वांटेड बदमाश की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही थी। इसी दौरान वह हाथी बगड़ वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल में जाकर छिप गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड गोलियां चला दीं। फायरिंग में एक पुलिस वाहन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। स्थिति गंभीर होते ही पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल की घेराबंदी कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

इसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सघन कर दी है। जंगल में बदमाश की गतिविधियों और उसके पास मौजूद हथियारों को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

SSP मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश

घटना को लेकर SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि वांटेड और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें