देवभूमि में नहीं रुक रहा दुर्घटनाओं का ग्राफ, देहरादून,पंतनगर के बाद अब यहां हुआ भीषण सड़क हादसा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कमलुवागांजा रोड पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक परिवार हरीपुर नायक क्षेत्र का रहने वाला था और बटाईदारी कर अपना जीवन-यापन करता था।

स्कूल के लिए खरीदने गए थे कॉपी-किताब, घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे ने मृतकों के परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है, और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण
तेज रफ्तार वाहन आए दिन सड़कों पर मौत का कारण बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोग इस घटना से गुस्से में हैं और प्रशासन से सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती बरतने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

स्रोतIM

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें