देवभूमि में यहां स्थित सुप्रसिद्ध मजार पर गरजा धामी का बुलडोजर, ध्वस्त……

  • उत्तराखंड़ राष्ट्रीय राज मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बनी अवैध मजार को हटाया
  • देवभूमि के प्रवेश द्वार रुद्रपुर में बनी संरचना को नोटिस देकर हटाया


उधम सिंह नगर: देवभूमि के प्रवेश द्वार रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने हटा दिया। उक्त अवैध मजार को हटाने से पहले नोटिस जारी किया गया था।

जानकारी के मुताबिक एक ही नाम की कई अवैध मजारे होनी की सर्वे रिपोर्ट और राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से उक्त अवैध मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। उक्त नाम से यूपी में कई स्थानों पर फ्रेंचाइजी अवैध मजारे है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ शौच के लिए जा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

आज सुबह तड़के की गई प्रशासनिक कार्रवाई में उक्त अवैध संरचना को हटाकर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट के मुताबिक ये चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था अब इसे चौड़ा करके 6 लाइन का बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां आमीन की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मूल रूप से इस देश के रहने वाले युवक को किया गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट.....

उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के पहले चौराहे और यहां खटीमा पानीपत और दिल्ली अल्मोड़ा हाईवे का मिलन होता है जिसकारण इस पर भारी यातायात चलता है।
उक्त अवैध मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई थी और विद्युत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रौशनी पर काम किया और आधे घंटे में उक्त काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: घर में हुई इस बात को लेकर पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिडक लगा दी आग, पत्नी फरार, देखें पूरी रिपार्ट

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि एन एच के अभियंताओं ने उक्त मार्ग को चौड़ा करने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया था जिस पर आज उनके द्वारा कार्रवाई की गई, रोड चौड़ी कर चौराहे पर यातायात के प्रेशर को कम किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार भी तक 534 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी है।

सम्बंधित खबरें