रामनगर के रिसॉर्ट में सजी हरियाली तीज की महफिल, सोना बनीं तीज क्वीन

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर। रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में हरियाली तीज का पर्व रंगारंग कार्यक्रमों, गीत-संगीत और उत्साह के बीच धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य, मनोरंजक प्रतियोगिताओं और तीज क्वीन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सोना ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम कर प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का आयोजन नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, खुशबू ठाकुर और मेघा भटनागर के संयुक्त प्रयासों से किया गया। आयोजिकाओं ने कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। नृत्य प्रतियोगिता के साथ आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और पारंपरिक अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सोना को तीज क्वीन चुना गया।

कार्यक्रम में सोनी, सोना, खुशबू, नीता, सुनीता, सुचि, एलिशा, ज्योति, सुनील, रजनी चौधरी, रीना, गरिमा, शिल्पा, पिंकी, खुशबू शर्मा, आशीष, अनीता, आरुषि, रवि, राशि, रजनी, नेहा और मेघा भटनागर सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

आयोजिका नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, खुशबू ठाकुर और मेघा भटनागर ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही एक-दूसरे से जुड़ने और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के समापन पर तीज क्वीन सोना सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार एवं सम्मान के दौरान महिलाओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। पूरे आयोजन के दौरान रिसॉर्ट परिसर गीत-संगीत, हंसी-खुशी और उमंग से सराबोर रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजिकाओं नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, खुशबू ठाकुर और मेघा भटनागर का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन न केवल पर्व की खुशियां बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती देते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें