रामनगर:- विधि में Ph.D. लेकर मनु अग्रवाल ने बढ़ाया रामनगर का मान, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया विशेष श्रेय….

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर। रामनगर के अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने विधि के क्षेत्र में उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए साबरमती विश्वविद्यालय, अहमदाबाद (गुजरात) से विधि विषय में Ph.D. की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से अधिवक्ता जगत, सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

मनु अग्रवाल ने अपना शोध “चिकित्सीय एवं विधिक पेशेवरों के लिए विधिक प्रतितोष व्यवस्था तथा क्लाइंट-रोगी के कानूनी संरक्षण हेतु उपायों एवं विधिक समस्याओं का एक अध्ययन” विषय पर किया। उनके शोध कार्य का निर्देशन साबरमती विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने अपने गुरुजनों एवं शोध निर्देशक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से रामनगर के वरिष्ठ एवं विद्वान अधिवक्ता डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा, प्रोत्साहन और सहयोग ने शोध कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गुरु-शिष्य की शैक्षणिक यात्रा में भी खास समानता

मनु अग्रवाल की Ph.D. की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उनके शोध निर्देशक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ही डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के भी शोध निर्देशक रहे हैं। डॉ. पाण्डे ने भी इसी साबरमती विश्वविद्यालय से वर्ष 2024 में विधि में Ph.D. की उपाधि प्राप्त की थी। इस तरह दोनों विद्वानों की अकादमिक यात्रा में एक ही शोध निर्देशक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

कई उच्च शिक्षाओं से सजा है शैक्षणिक सफर

अधिवक्ता मनु अग्रवाल की शैक्षणिक उपलब्धियां भी बेहद प्रभावशाली हैं। उन्होंने एम.कॉम., एम.ए. (राजनीति विज्ञान), एम.ए. (अर्थशास्त्र), एम.ए. (समाजशास्त्र), एम.ए. (पब्लिक हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन), एम.ए. मास कम्युनिकेशन, एम.ए. (मनोविज्ञान), एम.सी.ए., एम.बी.ए., ओ-लेवल, ए-लेवल, एल.एल.बी. तथा एल.एल.एम. जैसी अनेक उच्च शिक्षाएं हासिल की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

विधि के क्षेत्र में Ph.D. की उपाधि प्राप्त करना उनके लंबे अकादमिक सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है। उनकी इस उपलब्धि को निरंतर अध्ययन, शोध के प्रति समर्पण और उच्च शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम माना जा रहा है।

मनु अग्रवाल की इस उपलब्धि पर अधिवक्ता साथियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें