Ad

उत्तराखण्ड:- यहाँ 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, नाना के घर फंदे से लटका मिला शव….

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड के कंडाली गांव में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शनिवार को छात्रा का शव उसके नाना के घर के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि भणज और कंडाली गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, स्वाति पुत्री बीरेंद्र सिंह, ग्राम भणज, अगस्त्यमुनि की रहने वाली थी। वह पढ़ाई के लिए पिछले कुछ समय से अपने नाना सुरेंद्र सिंह के घर कंडाली में रह रही थी। शनिवार को परिजनों ने उसे घर के भीतर फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में उसे अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:- विधि में Ph.D. लेकर मनु अग्रवाल ने बढ़ाया रामनगर का मान, डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के मार्गदर्शन व प्रेरणा को दिया विशेष श्रेय....

शांत स्वभाव और पढ़ाई में थी होनहार

ग्रामीणों के मुताबिक स्वाति शांत स्वभाव की थी और पढ़ाई में उसकी विशेष रुचि थी। महज 14 वर्ष की उम्र में हुई उसकी मौत से हर कोई स्तब्ध है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलते ही कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल मुकेश चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज किए हैं।

मौत की असली वजह जांच के बाद होगी साफ

कोतवाल मुकेश चौहान के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। किशोरी ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व CM तीरथ रावत का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान….

फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। किशोरी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें