Ad

लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत….

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औद्योगिक नगरी लालकुआं स्थित प्रतिष्ठित आईटीसी पेपर मिल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भव्य समारोह आयोजित किया गया। मिल परिसर में यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के दौरान पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

समारोह को संबोधित करते हुए यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता केवल खुले आसमान के नीचे सांस लेने का अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं, वह असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

उन्होंने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता तभी सार्थक होगी, जब हम आपसी मतभेद और वैमनस्य भुलाकर एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें। एक जिम्मेदार औद्योगिक संस्थान के रूप में प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करे और उत्पादन की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

प्रणव शर्मा ने कहा कि कर्मशीलता, सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन न केवल किसी उद्योग की सफलता के आधार हैं, बल्कि मजबूत राष्ट्र निर्माण की भी महत्वपूर्ण कड़ियां हैं। उन्होंने आईटीसी समूह की कार्य संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था ने वर्षों से निरंतर मेहनत, समर्पण और अनुशासन के बल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

समारोह के दौरान मिल प्रबंधन के प्रबोध पात्रा, नरेश चंद्रा, अविनाश जौहरी, संजय बाजपेयी, पंकज धूलिया सहित अधिकारीगण, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की उन्नति, संस्थान की प्रगति तथा सुरक्षित और बेहतर कार्य संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

देशभक्ति के जज्बे से सराबोर समारोह ने कर्मचारियों में नई ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें