उत्तराखण्ड :- यहां 14 साल की नाबालिक ने बच्ची को दिया जन्म, मिठाई बांटने हॉस्पिटल पहुँचा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल- जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया। शुक्रवार सुबह एक 14 साल 10 महीने की नाबालिग छात्रा को उसकी मां इलाज के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जांच में खुलासा हुआ कि छात्रा गर्भवती थी और उसी दिन उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सूरज बेखौफ होकर अस्पताल पहुंचा और मिठाई बांटने लगा। यह देखकर छात्रा की मां भड़क उठी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सूरज की करतूत

पुलिस के अनुसार सूरज, अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का रहने वाला है और करीब तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था। यहां वह एक रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। दो साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिए पीड़िता से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और सूरज ने नाबालिग के साथ संबंध बनाए। इसी के चलते छात्रा गर्भवती हुई और अब उसने बच्ची को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

मुकदमा दर्ज, सनसनी फैली

पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल में मिठाई बांटने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दिनभर लोग इसी मामले की चर्चा करते रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें