हल्द्वानी ब्रेकिंग: गौलापार के जगतपुर जंगल में मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप…

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव के समीप जंगल में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी एक मजदूर द्वारा दी गई, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....


सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीणों के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जंगल के भीतर एक शव बरामद हुआ, जो काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है।

सम्बंधित खबरें