उत्तराखंड- यहाँ पत्थरो से चेहरा कुचलकर अमीन की हत्या, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर तहसील में तैनात अमीन कमलेश्वर प्रसाद भट्ट की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे उनका शव चंद्रभागा नदी किनारे फेंक गए। वह मुनिकीरेती में रहते थे और मंगलवार शाम को घर से निकले थे।

अमीन की हत्या से स्वजन सन्न हैं, क्योंकि उनकी किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था। ऋषिकेश पुलिस ने उनके भाई जितेंद्र भट्ट की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की जीरो एफआईआर की है। आगे की जांच मुनिकीरेती पुलिस करेगी।

लोगों ने दी शव पड़े होने की सूचना

52 वर्षीय कमलेश्वर प्रसाद भट्ट मुनिकीरेती पालिका के वार्ड 10, शिव दुर्गा मंदिर के पास रहते थे। वह दो दिनों से अवकाश पर थे। स्वजन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

रात करीब दस बजे तक भी नहीं लौटने पर राबिन ने उनके मोबाइल पर बात की। उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही। देर रात तक नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई। स्वजन मुनिकीरेती थाने की ढालवाला चौकी में भी गए। बुधवार सुबह नदी के पास गए कुछ लोगों ने शव पड़ा होने की सूचना दी।

मुनिकीरेती और ऋषिकेश पुलिस मौके पर पहुंची तो चेहरा बुरी तरह से पत्थरों से कुचला हुआ था। स्वजन की ओर से शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया और अज्ञात के विरुद्ध जीरो एफआईआर की गई। विवादों से दूर थे कमलेश्वर कमलेश्वर प्रसाद भट्ट की हत्या से स्वजन सहित आसपास के लोग भी हैरान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

स्थानीय लोगों के अनुसार उनका और परिवार के सदस्यों का किसी से कोई विवाद नहीं था। उनके आस-पड़ोस में सबके साथ अच्छे संबंध थे। वह आते-जाते लोगों से कुशलक्षेम पूछते थे। सभासद विनोद सकलानी ने बताया कि कमलेश्वर प्रसाद भट्ट के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी काजल की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी दिया और बेटा राबिन अभी पढ़ रहे हैं। पत्नी ममता रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

जिस चंद्रभागा नदी किनारे अमीन का शव मिला है वह टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाने और ऋषिकेश कोतवाली की सीमा को अलग करती है। नदी का आधा-आधा हिस्सों दोनों क्षेत्रों की पुलिस के पास आता है। इस बरासती में सिर्फ मानसून में ही पानी रहता है। बाकी समय यह सूखी रहती है।

घटनास्थल को लेकर सीमा विवाद न हो इसलिए ऋषिकेश पुलिस ने पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी की। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अमीन के मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है। प्रदीप राणा, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें