Ad

हरिद्वार :- मामा ने दिनदहाड़े भांजे को चाकू से गोदा, अस्पताल ले जाते समय मौत, जाने पूरा मामला…

भगवानपुर/हरिद्वार। हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक मामा ने अपने ही सगे भांजे पर दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के पीछे करीब दो साल पहले हुई प्रेम विवाह की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय मुफीद के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मुफीद घरेलू सामान खरीदने के लिए भगवानपुर क्षेत्र के हालूमाजरा चौक स्थित बाजार पहुंचा था। वह एक दुकान के बाहर सामान ले रहा था, तभी उसका सगा मामा वहां पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/गौलापार/भीमताल :- गांव-गांव तक पहुंचे जलागम योजनाओं का लाभ, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में गाली-गलौज और फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर मुफीद के पेट और शरीर पर कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मुफीद खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर:- ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद, देखें वीडियो...

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुफीद ने करीब दो वर्ष पहले अपने मामा की बेटी से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से आरोपी मामा नाराज था और तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद चला आ रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी पुरानी रंजिश ने शुक्रवार को खूनी वारदात का रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: विवाहिता दो मासूम बच्चों संग 17 दिनों से लापता, पति ने बहनोई पर लगाया गंभीर आरोप... जाने पूरा मामला....

घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें