Ad

करवा चौथ के दिन टूटा दिल — प्रेमिका की सगाई की तस्वीर देख नैनीताल के युवक ने दी जान

नैनीताल/हरिद्वार। करवाचौथ के दिन प्रेमिका की सगाई की तस्वीर देखने के बाद नैनीताल के एक युवक ने हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से गहरा लगाव रखता था, लेकिन युवती की सगाई किसी और से हो जाने के बाद वह मानसिक रूप से टूट गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ललित कुमार, निवासी ग्राम कुंडल, थाना खनस्यूं, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। ललित हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत था और मीनाक्षीपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (लालकुआं) विश्व पर्यावरण दिवस पर दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा में किया पौधारोपण, लोगों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

शनिवार सुबह जब साथी कर्मचारी उसे बुलाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिडकुल कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने दरवाजा तुड़वाया, जहां ललित का शव पंखे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1.85 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि ललित का एक युवती से प्रेम संबंध था। शुक्रवार को करवाचौथ के दिन युवती की सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीर उसने ललित को भेजी थी। तस्वीर देखने के बाद वह गहरे तनाव में चला गया और उसी रात उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि घटना के असली कारणों की पुष्टि की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ (लालकुआं) विश्व पर्यावरण दिवस पर दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआँ विधानसभा में किया पौधारोपण, लोगों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सहकर्मियों के अनुसार, ललित पिछले कुछ दिनों से चुप और उदास रहता था। पुलिस अब युवती से भी पूछताछ की तैयारी में है।


ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें