कोहरे से हुई दिन की शुरुआत…फिर हल्की धूप ने दी राहत, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में अब कोहरा भी शुरू हो गया है। दून समेत कई मैदानी इलाकों में हल्के कोहरे से दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजधानी दून की बात करें तो आज देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। उधर, मसूरी में चटख धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह शाम ठंड बढ़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

वहीं, तीन जनवरी से आठ जनवरी तक देहरादून में मौसम साफ रहेगा। छह जनवरी को थोड़ा बादल हो सकते हैं। इस दौरान सप्ताह भर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

कोहरे से हवाई यातायात हुआ प्रभावित
देहरादून में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अहमदाबाद से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद देरी से एयरपोर्ट पर उतरी। जिसके चलते दो और फ्लाइट के समय में बदलाव करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें