Ad

उत्तराखण्ड में यहाँ मेले से लौट रही महिला से देवर के दोस्तों ने तमंचे के बल पर किया सामूहिक दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

रुद्रपुर। सरस मेले से देवर के साथ घर लौट रही एक महिला के साथ देवर के ही दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना किच्छा बाईपास रोड स्थित सुनसान क्षेत्र में तमंचे और चाकू के बल पर अंजाम दी गई। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले में गई थी। कार्यक्रम में इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन की प्रस्तुति के बाद दोनों रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। उन्हें इंदिरा चौक से अपने घर जाना था, लेकिन रास्ते में देवर के दोस्तों ने किच्छा बाईपास रोड से चलने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला….


आरोप है कि बीएचईएल कंपनी के पीछे सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद देवर के दो दोस्तों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे व चाकू के बल पर महिला से बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने एक अन्य युवक को भी मौके पर बुलाया, हालांकि वह वहां से वापस लौट गया। घटना के बाद महिला किसी तरह अपने देवर के साथ घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कामयाबी, इतने लाख कीमत की स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार....


महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजा निवासी खेड़ा, करन निवासी भदईपुरा और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:- लालकुआं में सरकार के इस निर्णय से मजबूत होगी बिजली व्यवस्था, दीपेंद्र कोश्यारी ने किया ये काम, देखें पूरी अपडेट:-


क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें