Ad

लालकुआँ: विधायक बना तो वेतन में सिर्फ ₹1 रखूँगा, बाकी पूरी राशि गरीबों और जनसेवा पर होगी खर्च— शुभम अंडोला का बड़ा ऐलान, जाने पूरी अपडेट…..

लालकुआँ। उत्तराखंड की राजनीति में एक ऐसा ऐलान सामने आया है, जिसने क्षेत्रभर में चर्चा तेज कर दी है। लालकुआँ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के संभावित दावेदार एवं युवा समाजसेवी शुभम अंडोला ने जनसेवा को लेकर बड़ा संकल्प व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यदि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला और वे विधायक निर्वाचित हुए, तो विधायक के वेतन में से केवल ₹1 अपने पास रखेंगे, जबकि शेष पूरी राशि हर महीने गरीबों, असहाय परिवारों, गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, बेटियों के सहयोग और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में समर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला से झपटमारी का SSP मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा, SOG और मुखानी पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे दो आरोपी, देखें वीडियो

शुभम अंडोला का कहना है कि उनके लिए राजनीति कभी भी आय अर्जित करने का माध्यम नहीं रही, बल्कि समाज सेवा का सबसे प्रभावी मंच है। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधि का वास्तविक धर्म जनता के विश्वास पर खरा उतरना और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी के साथ युवा शक्ति संवाद में शामिल हुए भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभानी होगी अहम भूमिका....

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीति में सक्रिय रूप से आने का अंतिम निर्णय लेने से पहले वह अपने माता-पिता और परिवार की सहमति प्राप्त करेंगे। उनके अनुसार परिवार का आशीर्वाद और भगवान भोलेनाथ की कृपा उनके लिए सर्वोपरि है। यदि परिवार की अनुमति मिलती है, तो वह इसी संकल्प के साथ जनता के बीच आएँगे कि पद चाहे कोई भी हो, उसकी प्राथमिकता केवल जनसेवा और क्षेत्र का विकास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  30 अगस्त को होना था रिटायर, उससे पहले ही चला गया उत्तराखंड का जवान, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार…..

सिर्फ ₹1 वेतन अपने पास रखने और शेष पूरी राशि जनकल्याण में समर्पित करने की यह घोषणा अब लालकुआँ विधानसभा ही नहीं, बल्कि प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि शुभम अंडोला का यह संकल्प जनता के बीच कितना विश्वास और समर्थन हासिल कर पाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें