उत्तराखंड बजट सत्र 2025: सत्र का चौथा दिन, खानपुर विधायक ने विधानसभा में किया प्रदर्शन

कंबल ओढ़कर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
देहरादून में विधानसभा सत्र के दौरान कंबल ओढ़कर उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और अन्य कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

खानपुर विधायक ने किया प्रदर्शन
उपनल कर्मियों की मांगों को लेकर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- बेस अस्पताल के एंबुलेंस चालक का रोडवेज स्टेशन के पास खंडहर में मिला सड़ा- गला शव, जाने पूरा मामला

बजट और विधेयकों पर होगी चर्चा
आज सदन में बजट और विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। बजट में विभागवार चर्चा होगी। वहीं, नौ विधेयकों को चर्चा के बाद पास कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- यहां अचानक चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

सत्र का चौथा दिन, खानपुर विधायक ने विधानसभा में किया प्रदर्शन
उत्तराखंड में विधानसभा सत्र का आज चौथा दिन है। गुरुवार को सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 101175.33 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। जारी वित्तीय वर्ष से इस बार का बजट 13.38 प्रतिशत अधिक है। 24 वर्षों में बजट का आकार 24 गुना बढ़ा है। पहली बार राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है।

सम्बंधित खबरें