Ad

लालकुआं: आँचल दुग्ध संघ ने 20 लाभार्थियों को बांटे ₹2.98 लाख के सहायता चैक, संकट में बने सहारा

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और दुग्ध समितियों से जुड़े कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए 20 लाभार्थियों को कुल 2 लाख 98 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में लाभार्थियों को सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।

यह सहायता उन लोगों को दी गई जो आकस्मिक घटनाओं, गंभीर बीमारी और पशुधन की क्षति जैसी विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे थे। गौशाला में भीषण अग्निकांड के चलते 10 पशुओं की मौत, गुलदार के हमले तथा अन्य कारणों से पशुओं की मृत्यु से प्रभावित पशुपालकों को राहत राशि दी गई। वहीं गंभीर बीमारी से जूझ रहे सात दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

संघ द्वारा लाभार्थियों को 25 हजार, 21 हजार, 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये के चैक वितरित किए गए। सहायता राशि मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। कई परिवारों ने कहा कि कठिन समय में मिली यह मदद उनके लिए बड़ा सहारा साबित होगी। उन्होंने अध्यक्ष मुकेश बोरा और आँचल दुग्ध संघ का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि आँचल दुग्ध संघ अपने दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों के प्रति पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक घटना, बीमारी या नुकसान की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी संघ जरूरतमंदों के साथ इसी तरह खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी प्रबंधक उमेश पठालनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ शांति कोरंगा, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, प्रभारी अभियंत्रण राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक, पशुपालक और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें