Ad

लालकुआँ/बिंदुखत्ता:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने हरेला पर्व पर दिया हरियाली का संदेश, बिंदुखत्ता में पौधरोपण कर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में की पूजा-अर्चना

लालकुआं/बिंदुखत्ता। हरेला पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने ग्राम शास्त्री नगर स्थित माँ भगवती मंदिर, बिंदुखत्ता में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है, जो हमें अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज कोरंगा, हरेन्द्र रौतेला, नवीन बोहरा, लालकुआं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज भट्ट, चंदन पांडे, उमेश जोशी, विरेंद्र करकी, नरेंद्र कोरंगा, जगत बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, दिनेश धानिक, विकी फर्त्याल एवं सागर जोशी सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

वहीं, दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआं बिंदुखत्ता में आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही समाज में आपसी सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। हरेला पर्व और श्री जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे आयोजन उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और आस्था को दर्शाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें