Ad

देहरादून/लालकुआँ:- सीएम पुष्कर सिंह धामी को दीपेन्द्र कोश्यारी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, युवा संकल्प दिवस में बोले—युवा शक्ति से आएगा बदलाव ….

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आत्मीय मुलाकात की।

दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प ही उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। युवाओं को अवसर और सही दिशा मिले तो प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में सात दिन चला ज्ञान का महामंथन, अब पारंपरिक ज्ञान से बनेगी नई बौद्धिक संपदा.....

इसके बाद दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित ‘युवा संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रदेश के नेताओं, गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने युवाओं के बीच अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में सात दिन चला ज्ञान का महामंथन, अब पारंपरिक ज्ञान से बनेगी नई बौद्धिक संपदा.....

इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘युवा संकल्प दिवस’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं और उत्तराखंड के भविष्य को नई दिशा देने का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में सात दिन चला ज्ञान का महामंथन, अब पारंपरिक ज्ञान से बनेगी नई बौद्धिक संपदा.....

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें