Ad

लालकुआं: विवाहिता दो मासूम बच्चों संग 17 दिनों से लापता, पति ने बहनोई पर लगाया गंभीर आरोप… जाने पूरा मामला….

लालकुआं। नगर के तिवारी नगर क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ पिछले 17 दिनों से लापता है। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। पति ने अपनी पत्नी के बहनोई पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं घर पर रह गया छह वर्षीय बेटा अपनी मां के इंतजार में हर दिन रो-रोकर बेहाल है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे बाजार वार्ड नंबर-6 स्थित तिवारी नगर निवासी संजय पुत्र सीताराम ने बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व उसका विवाह काजल शर्मा से हुआ था। दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनमें छह वर्षीय दीपक, तीन वर्षीय देव और एक वर्षीय पवन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

संजय के अनुसार, 10 जून 2026 की रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी काजल बिना किसी को बताए घर से चली गई। वह अपने साथ तीन वर्षीय देव और एक वर्षीय पवन को भी ले गई। पति का आरोप है कि घर में रखी करीब पांच हजार रुपये की नकदी भी साथ ले जाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......

पीड़ित पति ने बताया कि उसने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक पत्नी और दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल सका है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी को उसका बहनोई सचिन बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। दोनों के मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

संजय ने बताया कि घटना के संबंध में 17 दिन पहले ही लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दे दी गई थी, लेकिन अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। इधर घर पर रह गया छह वर्षीय बेटा दीपक अपनी मां की याद में लगातार रो रहा है, जबकि पूरा परिवार किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए विवाहिता और दोनों मासूम बच्चों का जल्द पता लगाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें