Ad

हल्द्वानी के होटल में युवक की रहस्यमयी मौत, कमरे से आई चीखें… फिर बाथरूम में मिला नग्न शव

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित होटल नंदी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 30 वर्षीय लाल साहब पटेल का शव होटल के कमरे के बाथरूम में नग्न अवस्था में बरामद हुआ। घटना के बाद पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।

पुलिस के अनुसार लाल साहब पटेल शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे होटल पहुंचे थे और उन्होंने कमरा लिया था। होटल कर्मचारियों ने बताया कि युवक सामान्य हालत में था और बातचीत भी सामान्य तरीके से कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का “ऑपरेशन लगाम” बना बेलगाम चालकों का काल, नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

होटल स्टाफ के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे कमरे से अचानक जोर-जोर से चीखने की आवाजें आने लगीं। कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर होटल कर्मियों ने मास्टर की से कमरा खोला।

कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। युवक बाथरूम के फर्श पर निर्वस्त्र हालत में मृत पड़ा था। कमरे और बाथरूम में चारों तरफ उल्टी फैली हुई थी। इसके बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा: सोनप्रयाग में भारी लैंडस्लाइड, एक युवक की मौत, यात्रियों में मची चीख-पुकार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कमरे को सील कर दिया। मामले की जांच मुखानी थाना पुलिस और सीओ सिटी स्तर पर की जा रही है।

परिजनों के मुताबिक लाल साहब पटेल की शादी वर्ष 2020 में हुई थी, लेकिन करीब एक साल बाद उनका तलाक हो गया था। उनका एक बच्चा भी है। वह पहले गुजरात के सूरत में टेलरिंग का काम करते थे और हाल के दिनों में दिल्ली में रहकर काम कर रहे थे।

मृतक के जीजा सुरेंद्र पटेल ने बताया कि लाल साहब दिल्ली की एक युवती के संपर्क में थे और उससे शादी करना चाहते थे। परिवार ने भी इस रिश्ते के लिए सहमति दे दी थी। हालांकि यह अब भी रहस्य बना हुआ है कि वह अचानक हल्द्वानी क्यों पहुंचे थे और यहां किससे मिलने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- टिहरी गढ़वाल में जंगल की आग बनी काल, आग बुझाने गई महिला की दर्दनाक मौत

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज और मृतक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की जा रही है, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

सम्बंधित खबरें