Ad

लालकुआं (नैनीताल) व्यापार मंडल चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, व्यापारियों से मतदान की अपील

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, लालकुआं के वर्ष 2026-2029 कार्यकाल हेतु होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन एवं प्रदेश संगठन मंत्री हितेन्द्र भसीन के संयुक्त करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती के साथ कार्य करेगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराए जाएंगे, जिससे प्रत्येक व्यापारी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और व्यापारियों ने भी अपने विचार रखे तथा संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार शर्मा, चुनाव अधिकारी संजय जोशी, सहायक चुनाव अधिकारी राजकुमार सेतिया, रंजीत बोरा, अरुण जोशी, सुभाष नागर, दीप नयाल सहित नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, निवर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें