Ad

मुकेश बोरा की पहल लाई रंग, पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत…..

मुकेश बोरा की पहल पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लिया संज्ञान, 14 सितंबर का मूल्यवृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित

लालकुआं। बरसात और देवीय आपदा के बीच आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशु आहार की बढ़ी दरों के मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए 14 सितंबर 2026 को जारी मूल्यवृद्धि संबंधी आदेश को अग्रिम आदेश तक स्थगित करा दिया है।

मुकेश बोरा ने पशुपालकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ का मामला मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष रखते हुए पशु आहार की दरों में की गई वृद्धि पर पुनर्विचार का आग्रह किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने सचिव, डेयरी विकास विभाग एवं प्रबंध निदेशक यूसीडीएफ को आवश्यक निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- पूर्व DGP बीडी खर्कवाल को SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की भावभीनी श्रद्धांजलि, नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम सलामी

इसके बाद 14 सितंबर को जारी पशु-पक्षी आहार, मिनरल मिक्सचर, कॉम्पैक्ट फीड तथा साइलेज-भूसा की दरों में वृद्धि और अनुदान में संशोधन संबंधी आदेश को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया। निर्णय से नैनीताल जिले के करीब 34 हजार और पूरे प्रदेश के लगभग 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को राहत मिलने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में स्टार्टअप आइडिया की जोरदार टक्कर, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह ने जीता खिताब

बढ़ती लागत के बीच राहत का फैसला

बताया गया कि वर्तमान में बरसात और देवीय आपदा के चलते पशुपालकों को पहले से ही आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय पशु आहार की कीमतों में वृद्धि से पशुपालकों की लागत और बढ़ने की आशंका थी। इसी को देखते हुए मुकेश बोरा ने मामले को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से राहत की मांग की।

मुकेश बोरा ने कहा कि पशुपालकों का हित सर्वोपरि है और उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए पशु आहार की दरों में वृद्धि का फैसला फिलहाल स्थगित होना राहत भरा कदम है। उन्होंने इसके लिए दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों दुग्ध उत्पादकों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट की फटकार का असर, एक्शन में आया NHAI, हाईवे की सुरक्षा पर बड़े फैसले....

आदेश स्थगित होने से त्योहारी सीजन से पहले पशुपालकों पर बढ़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक भार फिलहाल टल गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें