Ad

नैनीताल/हरिद्वार:- कांवड़ मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी का सम्मान, नैनीताल के विमल मिश्रा प्रदेश स्तर पर सम्मानित…

नैनीताल। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में उत्कृष्ट एवं सराहनीय ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रदेशभर से उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित 37 पुलिसकर्मियों में नैनीताल जिले के विमल मिश्रा का चयन होना जिले के पुलिस विभाग के लिए गौरव की उपलब्धि है।

हरिद्वार में आयोजित सम्मान समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नीलेश आनंद भरणे ने विमल मिश्रा को उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

इस वर्ष कांवड़ मेले में नैनीताल जिले से 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हरिद्वार में लगाई गई थी। लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस के सामने बड़ी चुनौती रही। ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में नैनीताल से तैनात पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

इन्हीं पुलिसकर्मियों में से विमल मिश्रा का प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए चयन किया गया। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है, बल्कि नैनीताल पुलिस की पेशेवर कार्यशैली को भी दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

विमल मिश्रा को सम्मान मिलने के बाद नैनीताल पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कांवड़ मेले जैसे चुनौतीपूर्ण आयोजन में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला यह सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें