Ad

“हम साथ हैं, साथ रहेंगे” के नारों से गूंजा ओखलकांडा, नव निर्वाचित सहकारिता प्रतिनिधियों का हुआ अभिनंदन

भीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलखांडा में जिला सहकारी बैंक, दुग्ध समितियों एवं बहुद्देशीय सहकारी समितियों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ करीब 50 ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली के नेतृत्व और मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत छह दर्जन दुग्ध समितियों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्षों एवं सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- मंत्री कैड़ा के प्रयास लाए रंग, बड़ोन हाईस्कूल बना इंटरमीडिएट कॉलेज.....

इस दौरान “हम साथ हैं, साथ रहेंगे” के नारों से समारोह स्थल गूंज उठा। वक्ताओं ने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती की अहम कड़ी बताते हुए समितियों को सक्रिय बनाने तथा किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:- मां नंदा-सुनंदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर SSP मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नैनीताल पुलिस......

कार्यक्रम में दीवान सिंह भंडारी ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिस कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाएगी, सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे विजयी बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को दीपावली तक जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि निश्चल पांडे, बलदेव आर्या, दुग्ध संघ संचालक दीपा बिष्ट, खीमा शर्मा, उमेश चिलवाल, भवान रौतेला, कमलेश भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन सुरेश जोशी ने किया, जबकि समापन प्रदीप बिष्ट ने किया।

सम्बंधित खबरें