उत्तराखंड- यहां आमीन की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, मूल रूप से इस देश के रहने वाले युवक को किया गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट…..

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश के निकट ढालवाला की चंद्रभागा नदी में हुई अमीन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस और एसओजी की टीम ने मिलकर हत्यारे को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विकास उर्फ विको निवासी ढालवाला के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि अमीन कमलेश्वर भट्ट उसको ढालवाला के बाजार में मिला और शराब पिलाने के बहाने अपने साथ चंद्रभागा नदी में ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

यहां शराब पिलाने के बाद कमलेश्वर भट्ट के साथ झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने कमलेश्वर भट्ट को नदी में पड़े पत्थरों से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मामले का खुलासा पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया की हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किये। जिसमें एक संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिया। जो दोनों पैरों में अलग-अलग तरीके की चप्पल पहने हुए देखा गया। जिसने एक चप्पल मृतक कमलेश्वर भट्ट की थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद तलाश किया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। इस बड़े कुलसी को लेकर पुलिस कप्तान ने पुलिस और एसओजी की टीम को 20 हजार रुपए का इनाम दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें