उत्तराखंड- सिडकुल में हुए अंकित हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पिता ही निकला कातिल, बेटे की इस आदत से परेशान थे पिता, जाने पूरा मामला…..

ADVERTISEMENTS Ad

 उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के सिडकुल में हुए अंकित हत्याकांड का एसपी क्राइम निहारिक तोमर ने खुलासा किया। पिता देवदत्त ने ही बेटे थी हत्या की थी। बेटे की चोरी की आदत से वह परेशान था। सोमवार को भी उसने 10 हजार रुपए चुराए थे। इससे वह खिन्न था।

हत्यारोपी योजना के अनुसार बेटे को साइकिल से स्कूल ले गया और वहां हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही उसने फैक्टरी में जाकर भतीजे को कॉल कर घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

15 साल के अंकित की हत्या में उसके पिता देवदत्त गंगवार की भूमिका पहले से संदिग्ध मानी जा रही थी। प्राथमिक जांच में देवदत्त स्कूल छोड़ने के बाद में उसके साथ दिखा था। बताया जा रहा है कि पिता मृतक की चोरी और शैतानियों से परेशान था।

झाड़ियों में मिला था शव
पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मंगलवार को सिडकुल के पास झाड़ियों में 14 साल के किशोर का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी अंकित गंगवार पुत्र देवदत्त गंगवार  के रूप में हुई थी। मामले में मां की तहरीर पर पंतनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

ग्राम खखूमा थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी और आजाद नगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर की हाल निवासी आरती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे उसके पति देवदत्त ने उसके पुत्र अंकित गंगवार को गुरुकुल स्कूल छोड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

वह सिडकुल कंपनी में काम करती है, दिन में लगभग एक बजे उसका पडोसी जीतू उसे कंपनी से लेने आया और बताया कि सिडकुल की रिद्धि सिद्धि कंपनी के पास झाड़ियों में अंकित का शव मिला है। वह मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके पुत्र की दोनों आंखे कुचली हुई थीं। खाल उघड़ी हुई और उसकी शर्ट से उसका गला बंधा हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें