Ad

उत्तराखंड: घर में हुई इस बात को लेकर पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिडक लगा दी आग, पत्नी फरार, देखें पूरी रिपार्ट

बाजपुर न्यूज़– घरेलू मामले को लेकर हुई कहासुनी में गुस्साई पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर पति पर ही आग लगा दी। पति के चिल्लाने पर दौड़कर पहुंचे स्वजन ने आग बुझा उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया तो गंभीर स्थिति देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

पत्नी वारदात के बाद फरार है और झुलसे पति को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है। पुलिस के अनुसार ग्राम बड़ा भोज बेरिया दौलत निवासी मनिंदर सिंह का अपनी पत्नी पूनम से किसी घरेलू मामले को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

तभी गुस्से में पूनम ने मनिंदर पर पेट्रोल छिड़क दिया और जब तक वह अपना बचाव करता पूनम ने माचिस की तीली जलाकर फेंक दी। जिससे मनिंदर पूरी तरह लपटों में घिर गया। उसके चीखने की आवाज दूसरे कमरे से मां सरला व अन्य स्वजन आए और किसी तरह आग बुझाई। बुरी तरह झुलसे मनिंदर को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

मां सरला के अनुसार मनिंदर की करीब आठ साल की बेटी इशिका डरी-डरी सी थी। इस पर बेटे ने बहू से इशिका को ले जाकर उपचार करवा लाने को कहा। इस बात पर उनमें कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इतनी सी बात पर पूनम आपा खो बैठी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। मनिंदर खेती-बाड़ी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

पुलिस चौकी बेरिया दौलत क्षेत्र में घरेलू कहासुनी के बाद महिला के अपने पति को पेट्रोल छिड़क कर लगाने का मामला संज्ञान में आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है लेकिन मौखिक शिकायत पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। – विभव सैनी, सीओ बाजपुर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें