Ad

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान पर अर्नोल्ड डिक्स ने लिखी ‘द प्रोमिस’ किताब, सीएम धामी से की मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया के टनल विशेषज्ञ प्रो. अर्नोल्ड डिक्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रो. अर्नोल्ड डिक्स ने सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान के ऊपर लिखी पुस्तक ‘द प्रोमिस मुख्यमंत्री को भेंट की। अर्नोल्ड के नेतृत्व में ही सिल्यारा टनल अभियान सफल हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

बता दें, 12 नवंबर 2023 को सुबह 05.30 बजे उत्तरकाशी में सिलक्यारा से बड़कोट के बीच बन रही निर्माणाधीन सुरंग में धंसाव हो गया था। 41 मजदूर निर्माणाधीन सुरंग में फंस गए थे। यह घटना सुरंग के सिलक्यारा वाले हिस्से में 60 मीटर की दूरी में मलबा गिरने के कारण हुई थी। इसके बाद पाइपों के जरिए सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को ऑक्सीजन, पानी, बिजली, पैक भोजन की आपूर्ति के साथ बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......

फंसे हुए श्रमिकों से वॉकी-टॉकी के माध्यम से भी संचार स्थापित किया गया था। इसके साथ ही श्रमिकों को निकालने के लिए पांच योजनाओं पर काम किया गया। बचाव अभियान के 17वें दिन श्रमिक बाहर आ पाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......
Ad

सम्बंधित खबरें