Ad

देहरादून:- राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की गार्डर गिरने से मौत….

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल ग्राउंड में मंच निर्माण के दौरान कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर लोहे का भारी गार्डर गिर गया। गंभीर रूप से घायल अमर मेहता को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का 17 जुलाई को छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होना है। कार्यक्रम की तैयारियों में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी देर रात तक मंच निर्माण में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक लोहे का भारी गार्डर अमर मेहता के सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई...देखें वीडियो...

हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल व कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में पारंपरिक हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मंच निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन और निर्माण कार्य में बरती गई सावधानियों की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पहले परेड ग्राउंड में प्रस्तावित था, लेकिन अनुमति संबंधी विवाद के बाद आयोजन का स्थल बदलकर बन्नू स्कूल ग्राउंड कर दिया गया था। कार्यक्रम से ठीक पहले हुए इस हादसे ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/बिंदुखत्ता:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने हरेला पर्व पर दिया हरियाली का संदेश, बिंदुखत्ता में पौधरोपण कर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में की पूजा-अर्चना

फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मंच निर्माण का कार्य भी रोक दिया गया। कांग्रेस नेता अमर मेहता के असामयिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें