उत्तराखंड में यहाँ बर्ड फ्लो की पुष्टि, प्रशासन अलर्ट पर, देखें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad

शक्तिफार्म निवासी एक मुर्गी फार्म में अचानक कुक्कट मुर्गियों की स्वाभाविक मृत्यु होने की सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने 21 अगस्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) भेजे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

जांच रिपोर्ट में मुर्गियों में एचपीएआई (Highly Pathogenic Avian Influenza – HPAI) रोग की पुष्टि हुई है। इसकी सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि संबंधित मुर्गी फार्म को चिन्हित कर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है ताकि रोग का प्रसार रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें। मुर्गियों या पक्षियों की असामान्य मृत्यु की सूचना तत्काल विभाग को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें