शासन में हड़कंप! उत्तराखंड में IAS-IFS व IPS अधिकारियों की बड़ी अदला-बदली

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून- उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग (अनुभाग-1) द्वारा आदेश संख्या 856-XXX-1-2025 के तहत यह बदलाव किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय वन सेवा (IFS), राज्य सिविल सेवा (PCS) तथा सचिवालय सेवा के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने SSP कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो...

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से कार्यमुक्त करते हुए शीघ्र अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी सूचना शासन को तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमूल-मदर डेयरी के बाद अब आंचल ने भी बढ़ाए दाम, क्रीम के पैकेट पर 50 रुपये की बढ़ोतरी..

शासन द्वारा जारी यह आदेश संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि आगामी त्योहारों और प्रशासनिक सुचारू संचालन की दृष्टि से यह फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक एवं अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं ने रचा इतिहास! देहरादून में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजी गई नगर पंचायत, Urban Learnathon 2.0 में हासिल किया अवार्ड.....

सूत्रों के अनुसार, तबादलों की सूची में कई प्रमुख जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। शासन द्वारा जल्द ही इन पदस्थापनाओं की विस्तृत सूची सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें