राष्ट्रीय मंच पर चमके तेजस तिवारी, एशियन स्कूल चेस चैम्पियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी (उत्तराखंड)। उत्तराखंड की शतरंज प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। हल्द्वानी के 8 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने गुवाहाटी (असम) में आयोजित 14वीं नेशनल स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-9 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।


27 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए स्कूल स्तर के शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक आयु वर्ग के शीर्ष 12 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....


अंडर-9 वर्ग में तेजस तिवारी ने कुल 9 मुकाबलों में 6 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 6.5 अंक अर्जित कर 8वां स्थान हासिल किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अब वे आगामी एशियन स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....


तेजस तिवारी दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में कक्षा 2 के छात्र हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जुलाई 2023 में तेजस ने सबसे कम उम्र के FIDE रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनकर विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।


उत्तराखंड की यह उभरती हुई शतरंज प्रतिभा लगातार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही है। हाल ही में नवंबर 2025 में तेजस तिवारी ने क्वालालंपुर (मलेशिया) में आयोजित कॉमनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....


तेजस तिवारी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें