Ad

उत्तराखण्ड:- यहाँ घर के पास पेड़ से लटका मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव, जांच में जुटी पुलिस….

बागेश्वर न्यूज़: जिले की कांडा तहसील के बांसतोली गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का शव घर के पास स्थित खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान 47 वर्षीय कमला देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, कमला देवी का शव उनके घर के समीप खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखे जाने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कांडा थानाध्यक्ष बलवंत कम्बोज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

बताया जा रहा है कि कमला देवी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूप में कार्यरत थीं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

पुलिस के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि मामले को लेकर किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें