कछुआ तस्करी का भंडाफोड़: किशनपुर रेंज टीम ने वैन से बरामद किए 243 दुर्लभ कछुए, तस्कर फरार…..

ADVERTISEMENTS Ad


सितारगंज। तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी की किशनपुर रेंज टीम ने शनिवार देर शाम कछुआ तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर गोविंदनगर शक्तिफार्म क्षेत्र में की गई घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध वैन (UP-82-AU-8961) को रुकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन में सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

वन क्षेत्राधिकारी धनानंद चनियाल ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर पांच जूट के बोरे बरामद हुए। जांच में इन बोरों से सुंदरी प्रजाति के कुल 243 जीवित कछुए मिले। यह प्रजाति भारतीय वन संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-II पार्ट-सी (क्रमांक 44) में संरक्षित श्रेणी में दर्ज है, जिनकी तस्करी एक गंभीर अपराध माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

वन विभाग की टीम वाहन को कब्जे में लेकर रेंज परिसर में ले आई है। फरार तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह तस्करी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें