ऋषिकेश: दिल्ली से महिला मित्र संग घूमने आए पर्यटक, गंगा नदी बहा, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम…..जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश: दिल्ली से महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा के तेज बाहव में बह गया। युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में फूलचट्टी(गोल्फ कोर्स ) के पास दिल्ली से आया एक युवक गंगा में बह गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं लग सका है। घटना गुरुवार शाम की है। जानकारी के अनुसार एक युवक दिल्ली से अपनी महिला मित्र के साथ घूमने ऋषिकेश आया था. शाम को दोनों नदी किनारे गए थे. युवक पानी में थोड़ा आगे चला गया। इस दौरान वह तेज बहाव में बह गया।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। राफ्ट से सभी संभावित स्थानों पर युवक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है। पानी का अत्यधिक बहाव होने के कारण राफ्ट द्वारा सभी संभावित स्थानों पर सर्च किया जा रहा रहा है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि डूबे हुए व्यक्ति की पहचान सचिन पुत्र देवेंद्र , लक्ष्मी नगर, निरमान विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें