Ad

देहरादून में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित सिटी बस ने लोगों को रौंदा, 6 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफरी

देहरादून – राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित लालपुर इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक सिटी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसे में छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग दूर तक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस चालक को अचानक दौरा पड़ गया, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद घायल काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। शुरुआत में उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई वाहन चालक तैयार नहीं हुआ। हालात को देखते हुए पुलिस को राह चलते वाहनों को रुकवाकर घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....

बताया जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचाया। कई लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस का भी सहयोग किया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल/रामगढ़:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण......

हादसे के चलते क्षेत्र में लंबे समय तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें