Ad

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: हरकी पैड़ी की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों पर काल बनकर आई रोडवेज बस, एक युवक की मौत, दो घायल……

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी फ्लाईओवर पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में हरियाणा से गंगाजल लेने हरिद्वार आ रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर चालक की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह कांगड़ी फ्लाईओवर के पास हुआ। हरिद्वार रोडवेज डिपो की बस संख्या UK08PA1780 की टक्कर हरियाणा नंबर की बाइक HR87M-1659 से हो गई। बाइक पर फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी निवासी तीन युवक सवार थे। तीनों दोस्त हरकी पैड़ी से गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को निजी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल हरिद्वार पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 23 वर्षीय मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथी कमल और मयंक का उपचार जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

हादसे के बाद बस लेकर भागा चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद रोडवेज बस चालक मौके पर नहीं रुका और बस लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अब हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार बस चालक और वाहन का पता लगाया जा सके। बस की पहचान के आधार पर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा शव

पुलिस ने मृतक मनीष के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कांवड़ यात्रा के बीच हुए इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कांवड़ यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के बीच पुलिस और प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें