Ad

नैनीताल/हल्द्वानी:- ज्योलीकोट में बड़ा हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की टैक्सी, पेड़ में अटकने से..……

नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर गुरुवार सुबह ज्योलीकोट क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल से हल्द्वानी की ओर लौट रही पर्यटकों की टवेरा टैक्सी मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन खाई में एक पेड़ में अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, गोमतीनगर (लखनऊ) निवासी निखिलेंद्र सिंघल अपने साथियों सिद्धार्थ प्रताप सिंह, निखिल त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, सिद्धांत सिंह और आदर्श मिश्रा के साथ नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार सुबह सभी टैक्सी से हल्द्वानी होते हुए काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। वाहन को हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....


बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर-1 बैंड के पास मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे सुरक्षा पत्थरों से टकराने के बाद खाई में जा गिरा। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच), हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

हादसे में चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण मोड़ पर वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें