दुर्भाग्य:- कलयुगी बेटे ने रुपए के लेनदेन को लेकर पिता को उतारा मौत के घाट

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली (नैनीताल)- उत्तराखण्ड के भवाली में नशे के आदि कलयुगी बेटे ने रुपयों के लेनदेन में अपने पिता को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर फोरेंसिक व अन्य छानबीन शुरू की।

भवाली गांव के समीप कैलाश व्यू नामक जगह में रुपये देने से इनकार करने से नाराज कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को लाठी डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना को अंजाम देने वाला युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

जानकारी के अनुसार, नगारी गांव निवासी सचिन सदाशंकर ने शनिवार लगभग 11 बजे अपने पिता से पैसे मांगे। पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने गुस्से में आकर लाठी डंडे से अपने पिता को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

पुलिस ने बताया कि रुपये के विवाद में पुत्र ने शराब के नशे में पिता पर वार कर दिया। सिर पर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक व अन्य साक्ष्य जुटा रही है। कहा कि आरोपी सचिन ने माना की उसने आवेश में आकर हमला किया था। घटना के बाद मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम और फिर परिजनों को सौंपने की तैयारी चल रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें