Ad

उत्तराखण्ड:- यहाँ जंगल में घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर भालू का हमला, क्षेत्र में भय का माहौल

कर्णप्रयाग क्षेत्र के सिमली गांव में जंगल में घास लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार सिमली गांव निवासी 64 वर्षीय छुम्मा देवी किलियागाड़ गदेरे के आसपास पशुओं के लिए घास लेने गई थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर साथ गई अन्य महिलाओं ने साहस दिखाते हुए भालू को वहां से भगाया और तुरंत गांव में सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- साप्ताहिक समाचार पत्र 'फाइनल कॉल' के 19वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निष्पक्ष पत्रकारिता पर हुआ मंथन....


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्णप्रयाग पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है और पीड़ित परिवार को विभाग की ओर से सहायता राशि प्रदान कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा


ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में भालू के साथ उसका बच्चा भी देखा गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भालू और गुलदारों की बढ़ती आवाजाही से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने वन विभाग से जंगली जानवरों को पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून/लालकुआँ:- जनहित और विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
Ad

सम्बंधित खबरें