अब यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दर्दनाक मौत, देखे पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर रविवार को उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब टिहरी जिले के बगधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे एलआईयू (स्पेशल ब्रांच) सब इंस्पेक्टर अरविंद डंगवाल (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

दोपहर करीब 12:45 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि बगधार क्षेत्र में एक कार खाई में गिर गई है। सूचना मिलने पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, पुलिस, आपदा प्रबंधन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

मृतक अरविंद डंगवाल टिहरी जिले के अंजनीसैंण गांव के निवासी थे और एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। वह अपने गांव से देहरादून जा रहे थे और हादसे के वक्त कार में अकेले थे। पुलिस के मुताबिक हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसा ब्रेक फेल होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुआ। अरविंद डंगवाल की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से गांव में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

स्रोतIM

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें