Ad

दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा कायम, गोविंद सिंह मेहता फिर निर्विरोध, पूर्व चेयरमैन हारे

गोविंद सिंह मेहता की लगातार तीसरी निर्विरोध जीत, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह नेगी को करारी शिकस्त

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की पर्वतीय क्षेत्र की 245 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव परिणामों ने सहकारिता की राजनीति में कई तस्वीरें साफ कर दी हैं। 238 समितियों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन, जबकि सात समितियों में मतदान के जरिए पदाधिकारियों का चयन हुआ।

चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की लगातार 12वीं निर्विरोध जीत को लेकर रही। च्यूरीगाड़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से मुकेश बोरा एक बार फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बताया गया कि वर्ष 1996 से वह लगातार समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आ रहे हैं। लगातार 12वीं बार निर्विरोध जीत को उनके मजबूत जनाधार और समिति पर पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/बिन्दुखत्ता:- बहाने नहीं, अब लिखित आश्वासन चाहिए! बिंदुखत्ता की हुंकार—27 सितंबर तक फैसला नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना....

वहीं बिंदुखत्ता रावत नगर सेकेंड दुग्ध समिति से दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता ने तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद हासिल किया। उनकी लगातार तीसरी निर्विरोध जीत ने भी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ का संकेत दिया है।

चुनाव में संचालक मंडल की सदस्य दीपा रैकवाल ने भगवतपुर दुग्ध समिति तथा हेमा पड़ियाड ने वुडाधुरा दुग्ध समिति से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं बिंदुखत्ता टूटी पुलिया दुग्ध समिति से नवीन पपोला अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर.....

पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका

दुग्ध समितियों के चुनाव में सबसे चौंकाने वाला परिणाम बोरिंग पट्टा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति से सामने आया। यहां नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन भरत सिंह नेगी को अध्यक्ष पद के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उनके सामने चुनाव मैदान में उतरे जगदीश पंत ने उन्हें शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इस नतीजे ने समिति के स्थानीय चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।

निर्विरोध चुनाव से दिखी एकजुटता

245 समितियों में से 238 में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला शुरू हो गया है। जगह-जगह नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध कमेटी सदस्यों को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/नोएडा: केक-कैंडल नहीं, सेवा को बनाया जन्मदिन की खुशी का हिस्सा, अमित कुमार ने हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए ₹21 हजार....

नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा समेत संघ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और दुग्ध उत्पादकों के हित में मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश कुनियाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, दुग्ध उत्पादकों और समिति सदस्यों ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें